फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur Crime: महिला जेई के घर जबरदस्ती घुस आया ठेकेदार, दुष्कर्म की कोशिश, शोर मचाने पर भागा

Thu, 25 Aug 2022 08:26 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर

सार

चंदौली निवासी महिला ने बताया कि वह विभाग में जेई के पद पर तैनात है। उसके पति का एक दोस्त ठेकेदार है जो उसके घर पर आता जाता रहता था। मंगलवार  को उसके पति गांव गए थे।  तो ठेकेदार सुहैल खान ने रात 11 बजे उसके घर आकर दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर में एक विभाग में तैनात महिला ने बुधवार को कटरा कोतवाली में ठेकेदार के ऊपर दुष्कर्म करने का प्रयास का आरोप लगाया है। इस बाबत महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस छेड़खानी व अन्य धाराओं में  मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


चंदौली निवासी महिला ने बताया कि वह विभाग में जेई के पद पर तैनात है। कटरा कोतवाली क्षेत्र में किराए के मकान पर रहती है। उसके पति का एक दोस्त ठेकेदार है जो उसके घर पर आता जाता रहता था। मंगलवार  को उसके पति गांव गए थे।  तो ठेकेदार सुहैल खान ने रात 11 बजे उसके घर आकर दरवाजा खटखटाया। पूछने पर बताया कि कुछ काम है। दरवाजा खोलने पर वह अंदर आया और दरवाजा बंद कर उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। शोर मचाने पर वह भागा।  

सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रभारी कटरा कोतवाल संतोष कुमार यादव ने बताया कि आरोपी सुहैल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें