देहात कोतवाली क्षेत्र के राजपुर रेलवे क्रासिंग के पास बुधवार को सुबह ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी।
क्षेत्र के हुरुवा गांव निवासी जोखू यादव (78) सुबह घर से निकले थे। वे भरुहना चौकी क्षेत्र के राजपुर रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर भरुहना चौकी प्रभारी नरेंद्र यादव मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों से शिनाख्त कराकर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। चौकी प्रभारी नरेंद्र यादव के अनुसार परिजनों ने बताया कि वे मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। उनकी दवा चल रही थी। प्रभारी कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।