मिर्जापुर जिले में सोमवार को 44 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इसमें 34 पुरुष और 10 महिला हैं। लगातार दूसरे दिन भी सबसे अधिक पंडित गुप्तराम मोहल्ले में आठ लोग संक्रमित मिले हैं।
जिले में अब संक्रमितों की कुल संख्या 479 हो गई है। सोमवार को 12 लोगों को डिस्चार्ज भी किया गया। जिले में एक्टिव केस 169 है। अब तक 300 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके है। जिले में अब तक कोरोना से दस लोगों की मौत हो चुकी है।