अदलहाट। हांसापुर गांव दलित बस्ती में रिश्तेदारी में आए एक डाक्टर की रविवार की सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। चिकित्सक की मौत की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के सुरहां गांव निवासी ओम प्रकाश (40) पुत्र जवाहिर एमबीबीएस चिकित्सक थे। उन्होंने अदलहाट बाजार के शेरवां मोड़ पर अपना निजी क्लीनिक खोली है। शनिवार को शाम को वह हांसापुर गांव के दलित बस्ती निवासी अपनी बुआ की पुत्री मालती के पैर में लगी चोट की ड्रेसिंग करने गए थे। ड्रेसिंग करने के बाद रात में वह मछली चावल खाकर वहीं सो गए। मालती सुबह उनको जगाने गई तो वह नहीं उठेे। उसने परिजनों को सूचना दी। परिजन वहां पहुंचे तो वह बिस्तर पर पड़े थे। न उठने पर आस-पास के लोग भी पहुंचे गए। मृत पड़ा देखकर रिश्तेदारों ने उनके कंपाउंडर को सूचना दी। सूचना पर परिजन पहुंच तो कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डाक्टर को दो पुत्र है। अंकित और आर्यन है। एक कक्षा 12 और कक्षा छह का छात्र है। मृतक की पत्नी पुष्पलता ने बताया कि वह अपने दोनों बच्चों को पढ़ाने के लिए नरायनपुर बाजार मेें रहती है। मौत का कारण नहीं बता सकी। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मौत के कारण की पुष्टि होगी।