फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर ः परिषदीय विद्यालय के बच्चों से साइकिल पर गैस सिलिंडर ढोने का वीडियो वायरल, प्रधानाध्यापिका निलंबित

Wed, 11 May 2022 09:55 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

वीडियो सिटी विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय मुंहकुचवा का है। बीएसए ने प्रधानाध्यापिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 
 
विज्ञापन
अनाज का बोरा । - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिषदीय विद्यालय के बच्चों के अनाज का बोरा ढोने का वीडियो वायरल होने के बाद एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें परिषदीय विद्यालय के बच्चे साइकिल से गैस सिलिंडर लेकर जाते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो सिटी विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय मुंहकुचवा का है। बीएसए ने प्रधानाध्यापिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन

 
 मंगलवार को कोन विकास खंड के दामोदरपट्टी प्राथमिक विद्यालय का वीडियो वायरल हुुआ था। उसमें छोटे बच्चे अनाज का बोरा उठा रहे थे। वीडियो की पड़ताल करने के बाद उस विद्यालय के प्रधानाध्यापक को बीएसए गौतम प्रसाद ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था।

बुधवार को एक और वीडियो वायरल हो गया। इसमें बच्चे गैस सिलिंडर साइकिल से ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। जांच के बाद पता चला है कि यह वीडियो सिटी विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय मुंहकुचवां का है। प्रधानाध्यापिका नमिता सिंह का कहना है कि सहचर से सिलिंडर लाने के लिए कहा था लेकिन सहचर ने बच्चों को भी साथ में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए गौतम प्रसाद का कहना है कि जांच कराई गई। प्रधानाध्यापिका व सहचर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें