फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुरः मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से जाना योजनाओं का हाल, कहा- समय सीमा में स्थापित करें आक्सीजन प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी मंडलायुक्त व जिलाधिकारी से विभिन्न योजनाओं के तहत कराए जा रहे कार्यों के प्रगति जानी।
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंसिंग में आक्सीजन प्लांट की प्रगति की समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने कम प्रगति वाले कई जिलों के अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। कहा कि शासन द्वारा आक्सीजन प्लांट स्थापना के लिए समय सीमा निर्धारित है। इसमें देरी होने पर कार्रवाई की जाएगी। कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर के दृष्टिगत सभी तैयारियों को तत्काल पूर्ण करा लिया जाए। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में पीकू वार्ड/बेड की सभी तैयारियां करते हुए आवश्यक दवाइयों व स्टाफ की उपलब्धता पहले से ही सुनिश्चित कर संबंधित कर्मचारियों को प्रशिक्षित भी किया जाए।जिस आक्सीजन प्लांट की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है उसका सिविल वर्क/फाउंडेशन का कार्य पूर्ण करा लिया जाए। कहा कि 50 बेड अथवा उससे अधिक बेड वाले प्राइवेट अस्पतालों में भी प्रबंधक के द्वारा प्लांट लगवाना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए।
50 बेड के नीचे वाले सभी प्राइवेट अस्पतालों मे आक्सीजन सिलिंडर, पाइप लाइन, अथवा रिफिलिंग की व्यवस्था भी कराने के लिए निर्देशित किया गया। मुख्य सचिव ने स्वच्छ भारत मिशन, नमामि गंगे के अंतर्गत पार्कों का सुंदरीकरण, पेयजल योजना, प्रधानमंत्री आवास शहरी एवं ग्रामीण सहित अन्य प्रमुख योजनाओं के प्रगति की जानकारी ली। इस अवसर पर एनआईसी में मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, संयुक्त विकास आयुक्त सुरेश कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस, अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ पीडी गुप्ता, परियोजना निदेशक डीआरडीए ऋषि मुनि उपाध्याय, उपायुक्त मनरेगा नफीस अहमद, के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें