मिर्जापुर जनपद के मड़िहान थाना क्षेत्र के धनावल गांव की एक विधवा महिला व एक अधेड़ से ग्राम प्रधान पति द्वारा आवास में धन की वसूली की गई। पीड़ित द्वारा साक्ष्य के साथ शिकायत पर जिलाधिकारी के निर्देश पर बीडीओ ने मंगलवार की शाम एफआईआर दर्ज करा दी। जिससे प्रधानों में हड़कंप मचा हुआ है।
शिकायती पत्र में विधवा शिव कुमारी व मनदेव ने जिलाधिकारी को पूरे मामले से अवगत कराते हुए, आडियो क्लिप साक्ष्य के तौर पर दिया था। जिसको संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने खंड विकास अधिकारी नंदलाल कुमार से मामले की जांच कराई। मामला सही पाए जाने पर मंगलवार की देर रात जिलाधिकारी के निर्देश पर ही खंड विकास अधिकारी ने प्रधान पति संजय कुमार सिंह के खिलाफ मड़िहान थाने में केस दर्ज करा दी। जिससे प्रधानों में हड़कंप मचा हुआ है।