फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार का कहर: मिर्जापुर में कार ने साइकिल सवार को कुचला, मौके पर मौत; नाराज ग्रामीणों ने लगाया जाम

Thu, 12 Nov 2026 02:28 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा हुआ। चील्ह थाना क्षेत्र के सागरपुर में एक बेकाबू कार ने साइकिल सवार को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दिया। 
विज्ञापन
घटना से नाराज लोगों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले के चील्ह थाना क्षेत्र के सागरपुर में बृहस्पतिवार सुबह तेज रफ्तार कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर पत्थर रखकर चक्का जाम कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया और जाम समाप्त कराया।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
जालू यादव बुधवार सुबह 11 बजे साइकिल से पुरजागीर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान औराई की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार  ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में जालू यादव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर पत्थर रखकर आवागमन बाधित कर दिया। सूचना पर थाना प्रभारी चील्ह ब्रह्मदीन पांडेय और टेढ़वा चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने चालक को ग्रामीणों से छुड़ाकर हिरासत में लिया और समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनवाने और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। थानाध्यक्ष ब्रह्मदीन पांडेय ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें