फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur: भाजपा नेता की पत्नी ने खाया विषाक्त, इलाज के दौरान मौत, परिजनों में कोहराम

Sat, 22 Apr 2023 12:38 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर

सार

पारिवारिक कलह से आजिज आकर महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। महिला के मुंह से झाग निकलता देख़ परिजन  इलाज के लिए वाराणसी स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराये।  जहां उनकी देर रात को इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर में शेरवां स्थानीय पुलिस चौकी  क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी सुषमा देवी (45) पत्नी अरूण कुमार उर्फ दीपू बाबा की विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से शुक्रवार की देर रात वाराणसी स्थित एक निजी चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार शुक्रवार की शाम पारिवारिक कलह से आजिज आकर महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। महिला के मुंह से झाग निकलता देख़ परिजन  इलाज के लिए वाराणसी स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराये।  जहां उनकी देर रात को इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के दो पुत्र अभिषेक एवं अविनाश है। अभिषेक बीटेक कर दिल्ली में  रहकर नौकरी करता है। अविनाश घर पर रहकर खेती किसानी करता है। पति अरूण कुमार उर्फ दिपू बाबा भाजपा पिछडा मोर्चा मंडल अदलहाट के नेता एवं किसान है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, लेकिन अभी तक किसी ने तहरीर नही दी है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें