फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर, अहरौरा स्टेशन को बनाएंगे सुंदर

Sun, 16 Jul 2017 12:11 AM IST
mirzapur
विज्ञापन
न‌िरीक्षण
विज्ञापन

विज्ञापन
  महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे एम.सी. चैहान ने इलाहाबाद- मुगलसराय और वापसी का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण भारतीय रेलवे में एक विशेष निरीक्षण है। जिसमें विशेष रूप से रेलवे ट्रैक और इसके आास-पास के प्रतिष्ठान जैसे सिग्नल, ओएचई, प्लेटफार्म आदि का निरीक्षण एक चलती ट्रेन से जुड़़ी एक निरीक्षणयान के पीछे की खिड़की से किया जाता है। निरीक्षण के दौरान महत्वपूर्ण पैरामीटर जैसे स्वच्छता और स्टेशनों की समग्र स्थिति, गाड़ियों की गुणवत्ता की स्थिति खासकर प्वाइंट्स क्रासिंग पर साथ ही डिडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के कार्य की प्रगति-विशेषकर टोंस नदी पर मौजूदा रेल पुल के बगल में नये पुल ट्रैक ज्योमेट्री इन्डेक्स (टीजीआई) में सुधार तथा रास्ते के लेवल क्रासिंग फाटकों की स्थिति का महाप्रबन्धक उत्तर मध्य रेलवे समेत अन्य ले लिया।

महाप्रबन्धक उत्तर मध्य रेलवे ने राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के साथ मिर्जापुर स्टेशन पर बैठक की। मिर्जापुर स्टेशन पर एफओबी के निर्माण की  प्रगति, स्टेशन पर स्क्लेटर का प्रावधान, स्टेशन के दक्षिण की ओर दूसरी एंट्री की व्यवस्था, वातानुकूलित रिटायरिंग रूम, स्टेशन पर शौचालयों के नवीनीकरण, स्टेशन के बाह्य भवन तथा स्टेशन के प्रवेश द्वारा पर स्थित शास्त्री पार्क का सौन्दर्यीकरण, पुराने बेंच की जगह स्टेनलेस स्टील के बैंच का प्रावधान, पार्किंग में सुधार, एलईडी प्रकाश व्यवस्था का प्रावधान और बिजली आपूर्ति के लिए स्टेशन पर सौर पैनलों के प्रावधान आदि विषयों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे श्री चौहान ने राज्यमंत्री को अवगत कराया कि मिर्जापुर स्टेशन पर अधिकतर काम प्रगति पर हैं। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। मिर्जापुर स्टेशन पर लाइफलाइन एक्सप्रेस के आने पर भी चर्चा हुई। यह हास्पिटल ऑन ब्हील्स ट्रेन है जो 29 अगस्त से 18 सितंबर तक मिर्जापुर स्टेशन पर आम जनता के अवलोकनार्थ रहेगी। महाप्रबंधक ने मिर्जापुर स्टेशन पर लाइफलाइन एक्सप्रेस के ठहराव के दौरान आम जनता को सभी संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने मिर्जापुर स्टेशन पर दिव्यांग लोगों को आसानी से रियायती फार्म उपलब्ध हो सके इस हेतु अपनी सहमति व्यक्त की। राज्यमंत्री ने कहा कि स्टेशन पर रियायती फार्मों के वितरण/संग्रह सुविधा हमारे दिव्यांग भाईयों के लिए एक महान वरदान साबित होगी।
विज्ञापन



मिर्जापुर के बाद  केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल एवं महाप्रबन्धक उत्तर मध्य रेलवे द्वारा संयुक्त रूप से चुनार और अहरौरा रोड स्टेशनों का निरीक्षण किया गया। चुनार और अहरौरा रोड स्टेशन पर यात्री सुविधाओं से संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई। महाप्रबन्धक महोदय ने आश्वासन दिया कि विकास योजनाए बनाई गयी है और इन्हें शीघ्र क्रियान्वित किया जायेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें