फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur Accident: ओवरटेक करते समय डीसीएम से टकराकर बाइक सवार तीन की मौत, पुलिस जांच जारी

Sun, 28 May 2023 07:46 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर

सार

बाइक सवार एक युवती और दो युवक जिगना से मांडा की ओर जा रहे थे। शनिवार की रात साढ़े दस बजे जिगना थाना क्षेत्र के सुमतिया गांव के पास पहुंचे थे कि ट्रक को ओवरटेक करते समय सामने आ रही डीसीएम से टकरा गए। हादसे में बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
ओवरटेक करते समय डीसीएम से टकराकर बाइक सवार तीन की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर में जिगना थाना क्षेत्र के सुमतिया गांव के पास शनिवार की देर रात साढ़े 10 बजे ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक सवार डीसीएम से टकरा गए। हादसे में बाइक सवार एक युवती समेत तीन की मौके पर ही मौत हो गई।  सूचना पर पहुंची पुलिस ट्रक बको कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस तीनो के शिनाख्त में जुटी है। 

विज्ञापन




यह भी पढ़ें- Mau: घर के बाहर खेल रही बच्ची का पैर बिजली के तार पर पड़ा, करंट से दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम
विज्ञापन

बाइक सवार एक युवती और दो युवक जिगना से मांडा की ओर जा रहे थे। शनिवार की रात साढ़े दस बजे जिगना थाना क्षेत्र के सुमतिया गांव के पास पहुंचे थे कि ट्रक को ओवरटेक करते समय सामने आ रही डीसीएम से टकरा गए। हादसे में बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर जिगना थाने की पुलिस पहुंची । पुलिस तीनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाती तब तक तीनो मौत हो गई थी। थानाध्यक्ष तीनों को अस्पताल ले गए।जहां डॉक्टर ने भी उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस तीनों की शिनाख्त में जुटी है। जिगना थानाध्यक्ष अरविंद पांडेय ने बताया कि ट्रक को ओवरटेक करते समय डीसीएम से टकराकर बाइक सवार एक युवती समेत तीन की मौत हुई है। जिनकी उम्र लगभग 20 वर्ष है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। तीनों मृतकों की शिनाख्त कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें