घटना की जानकारी होते ही पत्नी कुसुम देवी माता नौराजी देवी बेसुध हो गई। मृतक उमाशंकर फर्मासिस्ट था। नरोइया के पास पठखौली में मेडिकल स्टोर चलाता था। घटना के दिन दुकान बंद कर घर जा रहा था। इसी दौरान दुर्घटना हो गई। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। उसके दो बच्चे अंश उर्फ गोलू (12) व अंशिका (09) दोनों अटल आवासीय विद्यालय सोनभद्र में पढ़ते हैं।
चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
पुलिस ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। उधर, पुल से नीचे गिरे रामराज सरोज (30) की भी मौत मंडलीय अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। तीसरे घायल अजीत कुमार का इलाज चल रहा है। प्रभारी थानाध्यक्ष आत्माराम यादव ने बताया कि दुर्घटना में इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।