फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vindhyachal Dham: पंडा दक्षिणा विवाद में पुलिस की कार्रवाई, चौकी प्रभारी समेत 24 लाइन हाजिर, आरक्षी निलंबित

Thu, 24 Jul 2025 10:55 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

Mirzapur News: विंध्यवासिनी धाम में पंडों के बीच विवाद के मामले में पुलिस ने एक्शन लिया है। धाम चौकी प्रभारी समेत 24 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर और एक आरक्षी को निलंबित किया गया है। 
विज्ञापन
विंध्याचल मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विंध्याचल में दक्षिणा को लेकर हुए विवाद के बाद पुलिस ने सीसीटीवी की जांच की तो कैंची से हमला पाया गया। मामले में उस स्थान पर ड्यूटी पर तैनात आरक्षी को निलंबित किया गया है। वहीं धाम चौकी प्रभारी समेत 24 को लाइन हाजिर किया गया।

विज्ञापन


बुधवार को विंध्याचल थाना क्षेत्र में पंडों के बीच दक्षिणा की बात को लेकर विवाद हुआ। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना में सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर पाया गया कि आरोपियों द्वारा घटना में धारदार हथियार के रूप में कैंची से हमला कर घायल कर दिया गया था। 

इसे भी पढ़ें; UP: 20 करोड़ रुपये की लागत से वाराणसी में बनेगी नेट जीरो लाइब्रेरी, एक समय में 500 व्यक्ति बैठकर पढ़ सकेंगे 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस द्वारा विवेचना में जान से मारने का प्रयास एवं कानून व्यवस्था भंग करने की धाराओं की बढ़ोत्तरी किया गया है। घटना में प्रयुक्त कैंची को बरामद किया गया। वहीं ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा लापरवाही बरती गई। उन सभी 24 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया। जिसमें चौकी प्रभारी धाम राजकुमार पांडेय भी शामिल हैं। घटनास्थल के निकट ड्यूटी पर मौजूद आरक्षी कांताराम को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें