फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur: कोचिंग के लिए निकली छात्रा बेहोश मिली, परिजनों ने किसी प्रकार की अनहोनी की घटना से इंकार किया

Sun, 27 Nov 2022 10:17 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर

सार

अदलहाट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 11वीं की छात्रा शुक्रवार की शाम घर से कोचिंग पढ़ने गई थी। उसके बाद नहीं लौटी। देर शाम तक परिजन उसके लौटने का इंतजार करते रहे। फिर खोजबीन शुरू की, लेकिन छात्रा का पता नहीं चला। शनिवार की सुबह जब ग्रामीण टहलने निकले तो एक कॉलेज के पीछे छात्रा बेहोशी की हालत में निर्वस्त्र मिली।
विज्ञापन
मिर्जापुर - फोटो : facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मिर्जापुर थानाक्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की शाम घर से कोचिंग के लिए निकली इंटर की छात्रा शनिवार की सुबह एक कॉलेज के पीछे बेहोशी की हालत में निर्वस्त्र मिली। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने छात्रा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।  
विज्ञापन

 11वीं की छात्रा शुक्रवार की शाम घर से कोचिंग पढ़ने गई थी। उसके बाद नहीं लौटी। देर शाम तक परिजन उसके लौटने का इंतजार करते रहे। फिर खोजबीन शुरू की, लेकिन छात्रा का पता नहीं चला। शनिवार की सुबह जब ग्रामीण टहलने निकले तो एक कॉलेज के पीछे छात्रा बेहोशी की हालत में निर्वस्त्र मिली। सूचना ग्रामीणों ने अदलहाट पुलिस को दी। पुलिस ने छात्रा को प्राइवेट चिकित्सालय में भर्ती कराया। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। इसके बाद परिजन भी चिकित्सालय पहुंच गए। अदलहाट थानाध्यक्ष विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि छात्रा के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की छानबीन  कर रही है। सीओ चुनार रामानंद राय ने बताया कि पुलिस को बीमारी की हालत में लड़की के मिलने की सूचना मिली। उसे अस्पताल पहुंचाया गया। परिजनों ने किसी प्रकार की अनहोनी की घटना से इन्कार किया है। उसे पहले भी चक्कर आने की शिकायत थी। परिजन लड़की को लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें