फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: डीएपी के लिए किसानों का हंगामा, समिति पर जड़ा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। डीएपी खाद के लिए शनिवार को नरोइया स्थित साधन सहकारी समिति पर किसानों ने जमकर हंगामा मचाया। खाद न मिलने पर नाराज किसानों ने नारेबाजी करते हुए समिति पर अलग से ताला जड़ दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात नरोइया साधन सहकारी समिति पर डीएपी खाद आने की सूचना पर शनिवार को काफी संख्या में किसान सुबह ही समिति पर पहुंच गए। भारी संख्या में किसानों की भीड़ देख डीएपी कम होने की बात कर सचिव ताला बंद कर मौके से खिसक लिए। सचिव को हटते ही किसान नारेबाजी करते हुए समिति पर अलग से ताला जड़कर हंगामा शुरू कर दिया। किसानों ने डीएपी रातो रात गायब कराने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची जिगना पुलिस ने किसानों को मनाने का प्रयास किया। लेकिन किसान उग्र रहे। समिति के उच्च अधिकारियों से हुई बातचीत बाद बताया गया कि मंगलवार तक और खाद मंगाकर किसानों को बांटा जाएगा तब जाकर किसान वापस हुए। इस संबंध में एडीसीओ सदर द्वारिका नाथ तिवारी ने बताया कि मांग के अनुरुप समितियों पर खाद कम है। डीएपी मंगाने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें