फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: छह दिन में दो डिग्री बढ़ा न्यूनतम तापमान, अधिकतम तापमान स्थिर

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नवंबर के तीसरे सप्ताह में मौसम में अब धीरे-धीरे बदलाव नजर आ रहा है। सात दिन से अधिकतम तापमान स्थिर है। न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। छह दिन में दो डिग्री न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है। हालांकि, बृहस्पतिवार को धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई। दिन चढ़ने तक धुंध छाया रहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। एक दिन पहले बुधवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 14 नवंबर से न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस का इजाफा रहा। न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच ठंड धीरे-धीरे पांव पसार रही है। सुबह-शाम गलन बढ़ गई है। रोडवेज, रेलवे स्टेशन के साथ ही प्रमुख चौराहे और तिराहे के आसपास लोग अलाव जलाने की मांग कर रहे हैं।
बिना पलेवा के गेहूं बोआई में जुटे किसान
मिर्जापुर। इधर दो दिनों से मौसम में हो रहे उतार चढ़ाव और बदलाव को देखते हुए खेती-किसानी के कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। धान के फसलों की कटाई और मड़ाई का काम तेजी से चल रहा है। मोंथा चक्रवात आने के दौरान हुई बारिश के कारण आज भी खेतों में नमी बरकरार है। हाथ आया मौका किसान गंवाना नहीं चाहते। धान के खेत खाली होते ही बिना पलेवा के किसान खेतों में सीधे गेहूं के साथ ही आलू, मटर की बोआई में जुट गए हैं। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा भू-भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के तकनीकी अधिकारी (मौसम वैज्ञानिक) शिव मंगल सिंह ने आने वाले दिनों में सुबह और शाम धुंध बन सकती है लेकिन पूरे दिन धूप निकलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन





पिछले एक सप्ताह में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की स्थिति

दिनांक अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
20 नवंबर- 27 14

19 नवंबर- 27 13

18 नवंबर- 27 11

17 नवंबर- 27 11

16 नवंबर- 27 11

15 नवंबर- 27 11

14 नवंबर- 27 12
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें