फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में 3 सभासद मौजूद, 7.12 करोड़ का बजट पास

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। लगातार दो बार नगर पंचायत बोर्ड की बैठक स्थगित होने के बाद बोर्ड की तीसरी बैठक बृहस्पतिवार को अध्यक्ष और तीन सभासदों की उपस्थिति में हुई। सात करोड़ 12 लाख 85 हजार रुपए आय का अनुमानित बजट ध्वनिमत से पास हुआ।
विज्ञापन


नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में तीन सभासदों की उपस्थिति का मामला चर्चित रहा। मैनब बानो, प्यारी देवी, मुन्नी देवी, लालजी आदि सभासदों का आरोप है कि बैठक में थोड़ा विलंब से पहुंचने पर अध्यक्ष बोर्ड की बैठक छोड़कर बाहर निकल गई। बताया कि बोर्ड की बैठक आयोजित की गई थी ठंड के मौसम के कारण सभासद 10:30 पर पहुंचे और सभासदों के कार्यालय पहुंचते ही अध्यक्ष बोर्ड की बैठक छोड़कर घर चलीं गईं। सभासदों ने बताया गया कि अध्यक्ष से आय व्यय का ब्यौरा मांगा गया था, जिसे देने में अध्यक्ष द्वारा टालमटोल किया जा रहा था। आरोप लगाया कि आय-व्यय का ब्यौरा न देना पड़े इसलिए अध्यक्ष बिना विवरण दिए ही बोर्ड की बैठक किए बिना ही चली गई। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी विजय यादव ने बताया कि दो बैठक स्थगित होने के बाद तीसरी बोर्ड की बैठक थी। सभी सभासदों को सूचना दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें