मिर्जापुर। जिला प्रशासन ने शुक्रवार को बंदी के लिए नई गाइडलाइन जारी की। इस निर्देश के अनुसार दूध, किराना, फल, सब्जी व दवा की दुकानें खुली रहेंगी।
जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने बीज, खाद व कोटे की उचित दर की दुकानें भी खोलने का निर्देश दिया। मेडिकल स्टोर भी 24 घंटे खुले रहेंगे। ई- कामर्स आपरेशंस जारी रहेंगी। इसके साथ ही दूर संचार सेवाएं, डाक सेवा व मीडिया से जुड़े लोगों को छूट जारी रहेगी। पेट्रोलियम उत्पाद व एलपीजी गैस सिलेंडरों के परिवहनों को छूट है। साथ ही कहा गया कि गैस गोदाम व पेट्रोल पंपों को न बंद किया जाए। इसके साथ ही गेहूं खरीद में लगे समस्त कार्मिकों एवं परिवहन व हैंडलिंग ठेकेदारों को ई- पास उपलब्ध कराने को कहा ताकि गेहूं खरीद में कोई परेशानी न हो। जिलाधिकारी ने कहा कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
सीडीओ ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण
मिर्जापुर। मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कोविड- कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। व्यवस्था की पूरी जानकारी ली। साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस अवसर पर अन्य कई अधिकारी उपस्थित रहे।