फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ अध्यापक ने फंदे पर लटककर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के भटौली घाट जौसरा नदी के किनारे पेड़ से लटककर अध्यापक ने जान दे दी। अध्यापक ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची गुरुसंडी पुलिस ने उनके पास से मिले मोबाइल के जरिये परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

कछवां थाना क्षेत्र के सेमरी चरणहा गांव निवासी चंद्रशेखर प्रसाद (51) प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक है। देहात कोतवाली क्षेत्र के भटौली घाट जौसरा नदी के किनारे बबूल के पेड़ पर रस्सी के सहारे शव लटका देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फंदे से उतारा। जेब से मिले मोबाइल के जरीए परिजनों को सूचना दी गई। जेब में सुसाइड नोट भी रखा मिला है। जिस पर लिखा था कि वह स्वेच्छा से आत्महत्या कर रहे। इसमें किसी और का दोष नहीं है। चौकी प्रभारी गुरुसंडी वीपी सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि अधेड़ प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक थे। उनके पास से सुसाइड नोट भी मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें