फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे पटरी किनारे पोल से टराकर साइकिल सवार अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नरायनपुर। बंद रेलवे फाटक नरायनपुर के पास रविवार की देर रात रेलवे पटरी के किनारे लघुशंका करते समय तेज रफ्तार ट्रेन के हवा से अधेड़ पोल से टकरा गया। इससे उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

अदलहाट थाना क्षेत्र के मदनपुरा गांव निवासी 55 वर्षीय राजकुमार पटेल पुत्र रामदेव रात को नरायनपुर बाजार में सामान लेने गया था। सामान लेकर वह घर वापस आ रहा था। वह बंद रेलवे फाटक नरायनपुर के पास से रेलवे ट्रैक को पार कर अप लाइन के पास साइकिल खड़ा करके लघुशंका करने लगा। इस बीच तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन के हवा के झोंके से गिरकर पास ही में विद्युत पोल से टकरा गया। पोल से टकराने के कारण उसके सिर में गंभीर चोट आई। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक गांव में ही परचून की दुकान खोलकर परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक को एक पुत्र और दो पुत्री हैं। सभी की शादी हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें