जिले के समस्त मीटर रीडरों ने शनिवार को फतहां स्थित बिजली विभाग पर प्रदर्शन करते हुए प्रबंध निदेशक कम्यूट्रानिक्स इंडिया को संबोधित अपनी पांच सूत्री मांगों संबंधी ज्ञापन अधीक्षण अभियंता को सौंपा।
ज्ञापन में बताया कि समस्त मीटर रीडरों का वेतनमान निर्धारित नहीं है, दो माह से बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया गया है।
मीटर रीडरों के कार्य का समय निर्धारित नहीं है और न ही उन्हें ज्वाइनिंग लेटर व परिचय पत्र वितरित किया गया है। मांग किया कि मीटर रीडरों के वेतन का भुगतान समय से किया जाए।
ज्ञापन देने वालों में नीरज जायसवाल, नौसाद, देव कुमार, गौतम, सुरेश आदि रहे।