फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पोर्टल पर दिखा मेसेज... लक्ष्य पूरा, नहीं हो सकती खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। सोमवार को जिले के क्रय केंद्रों पर धान बेचने पहुंचे किसान व केंद्र प्रभारी उस समय हक्का बक्का रह गए जब पोर्टल खुलते ही स्क्रीन पर मेसेज आया, आपके जिले का लक्ष्य पूर्ण हो चुका है, अत: अब खरीद नहीं हो सकती। इसके बाद दिन पर लोग प्रयास करते रहे लेकिन पोर्टल नहीं चला। किसान भी दिन भर क्रय केंद्रों के पास रहने के बाद अपने घरों को लौट गए। जिले में एक नवंबर से शुरु हुई धान की खरीद 28 फरवरी तक होनी है। खिचड़ी का पर्व समीप होने के कारण वैसे भी कम किसान आ रहे थे लेकिन सोमवार को जो आए, उनकी भी खरीद नहीं हो सकी। क्रय केंद्रों पर प्रभारियों ने प्रयास किया कि पोर्टल शुरु हो जाए लेकिन उसमें कोई प्रयास काम नहीं आया। थकहार कर जिला खाद्य व विपणन अधिकारी को सूचित किया गया। उन्होंने प्रदेश में बैठे उच्चाधिकारियों को सूचित किया लेकिन कोई प्रयास सफल नहीं हुआ। जिला खाद्य व विपणन अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि यह समस्या है। इसके बारे में उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। शीघ्र ही यह समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन


अब तक 1812280.92 क्विंटल धान की हुई खरीद -मिर्जापुर। जिले में एक नवंबर से शुरू हुई धान की खरीद में शनिवार तक 1812280.92 क्विंटल धान की खरीद की गई है। खरीद का लक्ष्य 1830000 क्विंटल निर्धारित किया गया है। इसमें 33503 किसानों से खरीद की गई है। अब तक 46294 किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें