फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur: फर्जी नंबर से डीएम की फोटो लगाकर अधिकारियों को भेजा जा रहा मैसेज, DM ने ट्वीट कर दी जानकारी

Fri, 26 Aug 2022 02:54 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर

सार

मिर्जापुर के जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की फोटो लगाकर एक फर्जी मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप द्वारा मैसेज भेजा रहा है।  इस नंबर से जिले के कई अधिकारियों को मैसेज भेजा गया है। जब लोगों को इस नंबर पर शक हुआ तो उन्होंने जिलाधिकारी को इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन
फर्जी नंबर से डीएम की फोटो लगाकर अधिकारियों को मैसेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

व्हाट्सएप पर जिलाधिकारी मिर्जापुर प्रवीण कुमार लक्षकार की फोटो लगाकर एक फर्जी मोबाइल नंबर द्वारा जिले के अधिकारियों को मैसेज भेजा जा रहा है। इस बात की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने ट्वीट कर जानकारी दिया, साथ में कार्रवाई के निर्देश भी दिए है। मिर्जापुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

फर्जी मोबाइल नंबर व्हाट्सएप अकाउंट पर जिलाधिकारी की फोटो लगी है। साथ में उसमें उनका नाम भी लिखा हुआ है। इस नंबर से जिले के कई अधिकारियों को मैसेज भेजा गया है। जब लोगों को इस नंबर पर शक हुआ तो उन्होंने जिलाधिकारी को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलने पर जिला अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने ट्वीट कर बताया कि एक व्यक्ति अपने मोबाइल नंबर पर मेरी प्रोफाइल फोटो लगाकर अधिकारियों को  मैसेज कर रहा हैI यह  फेक प्रोफाइल हैI कृपया इसे ब्लॉक कर दें और मुझे इसके मैसेज  का स्क्रीन शॉट भी भेजें।

जिससे मामले पर कार्रवाई की जा सके। जिलाधिकारी ने ट्विटर पर मिर्जापुर पुलिस को भी ट्वीट किया है जिसके बाद मिर्जापुर पुलिस ने सीओ सिटी द्वारा मामले की जांच किए जाने का जानकारी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें