देहात कोतवाली क्षेत्र के जिउती मवैया के पास बुधवार को सुबह बाइक के टक्कर से घायल वृद्ध की देर रात उपचार के दौरान मंडलीय अस्पताल में मौत हो गई।
गांव निवासी नागेंद्र यादव (62) पैदल सड़क पार कर रहे थे, उसी दौरान बाइक से टक्कर लगने से वे गिर गए। बाइक सवार उनको उपचार के लिए पास के एक डॉक्टर के पास ले गया। वहां उपचार के बाद वृद्ध के कहने पर बाइक सवार चला गया। सिर में चोट लगने के कारण दोपहर में वृद्ध की हालत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर आए। मंडलीय अस्पताल में उपचार के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देहात कोतवाल विपिन सिंह ने बताया कि बाइक के टक्कर से घायल वृद्ध की मौत हो गई।