फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: छलांग लगाने से रोकने के लिए 1.13 करोड़ रुपये से शास्त्री पुल पर लग रही जाली

विज्ञापन
शास्त्री ब्रिज पर लगती जाली का फोटो, स्रोत संवाद - फोटो : shiv tripathi
विज्ञापन
मिर्जापुर। शास्त्री पुल से गंगा में छलांग लगाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुल पर एक करोड़ 13 लाख रुपये की लागत से सुरक्षा जाली लगाई जा रही है। इस कार्य के बाद पुल से नदी में कूदना आसान नहीं होगा। एक महीने में पुल से छलांग लगाने के सात मामले आए, दो की जान बचाई गई, पांच की मौत हो गई। ऐसे में जाली लगाने की पहल को सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन

शास्त्री पुल पर आए दिन लोगों के गंगा में छलांग लगाने की घटनाएं सामने आती रही हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, महीने में एक-दो ऐसी घटनाएं हो जाती हैं। इनमें कई बार समय से बचाव कार्य शुरू नहीं हो पाने से जान चली जाती है। पुलिस और गोताखोरों के पहुंचने तक कई बार नदी में कूदने वाले व्यक्ति का पता लगाना भी मुश्किल हो जाता है। स्थानीय निवासी रामफल यादव, मोहन साहू, रवि किशन, सुरेश चंद्र गुप्ता और अजय कुमार ने बताया कि पुल पर सुरक्षा जाली लगाने की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी। जाली लगने से लोगों का सीधे गंगा में छलांग लगाना मुश्किल होगा। इससे जानलेवा घटनाओं को रोकने में मदद मिल सकती है। विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के लिए दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु भी शास्त्री पुल से आवागमन करते हैं। ऐसे में पुल पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ने से उनकी सुरक्षा को भी मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन

वर्जन
यात्रियों और आम लोगों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से शास्त्री पुल पर एक करोड़ 13 लाख रुपये की लागत से जाली लगवाई जा रही है।
-अविनाश सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें