फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दो डिग्री लुढ़का पारा, बादलों ने बढ़ाई उमस, फसल के लिए किसान चिंतित

विज्ञापन
संगमोहाल ओवरब्रिज पर दोपहर सन्नाटे में गुजरता बादक सवार।- संवाद।
विज्ञापन
सावन शुरू हुए चार दिन बीते सिर्फ एक दिन हुई बारिश, मौसम की बेरुखी से खेतों में नमी घटने लगी
विज्ञापन

मिर्जापुर। सावन शुरू हुए चार दिन बीतने के बाद भी जिले में अच्छी बारिश नहीं होने से उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। रविवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री की कमी आई। बादलों के बीच तेज उमस से लोग दिनभर पसीने से तरबतर रहे। मौसम के बदलाव ने सबसे अधिक किसानों की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि धान की फसल को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस था। दिनभर धूप और बादलों की आंख-मिचौली चलती रही। दोपहर में तेज धूप से सड़कों पर आवाजाही कम रही, रविवार होने से बाजारों में भी सामान्य दिनों की अपेक्षा कम चहल-पहल दिखाई दी। कृषि विशेषज्ञों ने बताया कि यदि अगले कुछ दिनों तक अच्छी बारिश नहीं हुई तो धान की रोपाई के बाद की फसल पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। खेतों में नमी बनाए रखने के लिए समय पर बारिश जरूरी है। लगातार उमस और बारिश की कमी से किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें