शहरनामा की फोटो---गणेश चतुर्थी पर विंध्याचल स्थित पक्काघाट पर टीम के साथ मां गंगा की आरती करते
मिर्जापुर। गणेश चतुर्थी पर रविवार को विंध्याचल के पक्का घाट पर विंध्य विकास परिषद के तत्वावधान में मां गंगा की भव्य आरती हुई। शुरुआत आरती प्रमुख रामानंद तिवारी ने भगवान गणेश और मां गंगा के विशेष पूजन-अर्चन के साथ की। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार और भक्तिमय वातावरण के बीच मां गंगा की महाआरती हुई। आरती के बाद श्रद्धालुओं में हलवा बांटा गया। इस दौरान घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूरा वातावरण ''हर-हर गंगे'' के जयघोष और भक्ति गीतों से गुंजायमान रहा। कार्यक्रम में जितेंद्र मिश्रा, प्रशांत उपाध्याय, धीरज तिवारी, दिनेश गुप्ता, आनंद तिवारी, गगन माली, रितिक मोदनवाल, विश्वनाथ साहू, हिमांशु मिश्रा, राज तिवारी, रामजी माली, रमेश और विवेक अग्रहरी सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।