मिर्जापुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए शनिवार को 15 केंद्रों पर परीक्षा हुई। परीक्षा के लिए 5559 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें 3680 शामिल हुए। 1879 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
परीक्षा चार खंडों में हुई। मानसिक योग्यता और अंकगणित के प्रश्नों ने परीक्षार्थियों को परेशान किया। चार खंडों में मानसिक योग्यता, अंकगणित परीक्षण व भाषा परीक्षण के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रश्न आए थे। सभी खंडों में 20-20 प्रश्न 25 अंकों के थे। पटेहरा। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य डॉ. एसपी त्रिपाठी ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक राज कुमार दीक्षित, एसडीएम मड़िहान संतोष कुमार ओझा, खंड शिक्षा अधिकारियों और पर्यवेक्षकों की निगरानी में परीक्षा हुई। संवाद