फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पुरुष बंदी कर सकेंगे कसरत, महिलाएं साड़ी की बुनाई करेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला कारागार में बंद बंदी खेत और बागवानी का काम करने के साथ स्वस्थ रहने के लिए जिम में कसरत भी कर सकेंगे। वहीं, महिला बंदी भी साड़ी की बुनाई कर कमाई कर सकेंगी। शनिवार को डीएम प्रियंका निरंजन और एसएसपी सोमेन बर्मा ने जेज में बंदियों के लिए ओपेन जिम का उद्धाटन किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौनान जिलाधिकारी ने महिला बंदियों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कच्चा माल भेजकर बनारसी साड़ी बुनाई का प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया। साथ ही कारागार में हथकरघा लगवाने के लिए भूमि चिह्नित कर प्रस्ताव भेजने के लिए कहा। दोनों अधिकारियों ने बैरकों में रह रहे कैदियों के सामान की जांच की।
साथ ही भोजन की गुणवत्ता और किचन की सफाई व्यवस्था को देखी। जिलाधिकारी ने कैदियों से बातचीत कर जेल में मिल रहीं सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जेल अधीक्षक को बैरकों की खिड़कियों में जाली लगवाने के निर्देश दिए, ताकि मच्छर से बचाव हो सकें। जेल अधीक्षक ने बताया कि जेल में इस समय 679 पुरुष और 29 महिला बंदी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें