फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली सुधार के लिए मुख्य अभियंता को सौंपा ज्ञापन

Tue, 22 Sep 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। विकास खंड छानबे में राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना में अविलंब कार्य प्रारंभ कराने को लेकर सोमवार को भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के प्रतिनिधि मंडल ने विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपा। इंटक के जिलाध्यक्ष राजेश नारायण तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अपनी आवाज बुलंद की।

 ज्ञापन के माध्यम से मांग किया गया कि यूपीए सरकार द्वारा चलाई गई राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना को जानबूझ कर के करीब एक वर्ष से रोक दिया गया है, जिससे आम जनमानस को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांग किया गया कि विकास खंड छानबे के ग्राम पंचायत खैरा, गोगांव, मिश्रपुर, नगवासी, दुगौली, रामपुर, हसवार, बौंता विशेषर, बहुती, मयचकचौरा, बाग जोरावरख, गौरा सहित क्षेत्र के कई अन्य ग्राम पंचायतों में अविलंब विद्युतीकरण का कार्य प्रारंभ किया जाए।मांग किया गया कि जिन-जिन बस्तियों में विद्युतीकरण नहीं हो पाया है,

 सभी बस्तियों में अविलंब विद्युतीकरण का कार्य प्रारंभ कराया जाए। ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधि मंडल में मो. आरिफ, शाबान अहमद, दीपक आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें