फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। महुवरिया स्थित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर मंगलवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में मुख्य मंत्री को संबोधित छह सूत्री मांगपत्र जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा गया। मांग की गई कि पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाए।
विज्ञापन

संगठन के जिला अध्यक्ष सत्य भूषण सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन सौंपा। कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली के साथ ही अंशदायी पेंशन व्यवस्था को समाप्त किया जाए। जनवरी 2020 से फ्रीज हुए डीए को बहाल किया जाए। इसके साथ ही स्थानीय समस्याओं को लेकर एक अन्य ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष केदारनाथ दुबे, मंडलीय मंत्री गणेश प्रसाद, धर्मराज सिंह (कोषाध्यक्ष) रमाकांत सिंह, विनोद सिंह, शिव शंकर प्रसाद, संदीप सिंह, हीरालाल मिश्रा, प्रदीप कुमार पांडेय, डॉ. रमाशंकर शुक्ला, तेजा राम, सुरेश द्विवेदी, जितेंद्र प्रसाद, अखिलेश सिंह, अशोक एवं अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री बलवंत सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें