फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 29 जनवरी को आएगी गंगा यात्रा

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में गंगा यात्रा के आयोजन की गोष्ठी में डीएम सुशील कुमार पटेल ,एसपी डा. धर्मवीर। - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को बैठक कर 27 से 31 जनवरी तक प्रस्तावित गंगा यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की गई। डीएम सुशील कुमार पटेल ने कहा कि जिले में गंगा यात्रा 29 जनवरी को पहुंचेगी।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि गंगा यात्रा का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री व राज्यपाल करेंगे। उन्होंने कहा कि गंगा यात्रा वाराणसी से गंगा नदी के जल मार्ग द्वारा मिर्जापुर में प्रवेश करेगी। इसमें केंद्रीय मंत्री के अलावा प्रदेश के कई जनप्रतिनिधि के उपस्थित रहने की संभावना है। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले के आठ विकास खंडों के 134 ग्राम पंचायतों के 283 राजस्व ग्रामों एवं नगर पालिका व नगर पंचायत में गंगा के स्वच्छता एवं अविरलता के लिए विभिन्न कार्य होंगे। स्वच्छता ही सेवा है के अंतर्गत वृहद सफाई, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, प्लास्टिक एवं पॉलीथिन, थर्माकोल मुक्ति अभियान, घाटों ,धार्मिक स्थलों ,पर्यटक स्थलों एवं ग्राम पंचायतों के सार्वजनिक जगहों एवं मजरों में संबंधित दीवार लेखन कराया जाएगा। इसके साथ ही ग्राम पंचायतों में स्थित शासकीय एवं प्राइवेट विद्यालयों में स्वच्छता व नमामि गंगे से संबंधित रैली ,संगोष्ठी तथा जागरूकता अभियान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि घाटों की सफाई विद्युत व्यवस्था एवं मरम्मत ग्राम पंचायतों में स्थित तालाबों का जीर्णोद्धार एवं सफाई रेन वाटर हार्वेस्टिंग आदि से संबंधित कार्य गांव में भ्रमण कर सुनिश्चित करा ले।
इस अवसर पर एसपी सिटी प्रकाश स्वरूप पांडे , मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओपी तिवारी, नगर मजिस्ट्रेट जगदंबा सिंह, डीसी एसबीएम विनोद श्रीवास्तव, जिला पंचायत राज अधिकारी अरविंद कुमार के अलावा सभी संबंधित अधिकारी व चयनित ग्राम सभाओं के ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि गंगा के किनारे सभी 134 ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारियों को नामित किया गया है। साथ ही 134में से 29 ग्राम सभाओं का चयन किया गया है। जिसमें यदि कोई जनप्रतिनिधि रात्रि विश्राम करना चाहे तो ऐसी स्थिति के लिए व्यवस्था व गांव की साफ सफाई सुनिश्चित करा लें। जिलाधिकारी ने बताया कि गंगा यात्रा के दौरान चुनार तहसील के परेड ग्राउंड में तथा जनपद मिर्जापुर के जीआईसी के मैदान में जनसभा आयोजित कर गंगा यात्रा के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि गांव की सूची एसपी सिटी को उपलब्ध करा दी गई है जिस के क्रम में गंगा यात्रा जाने वाले मार्गों पर व गांव में पर्याप्त मात्रा में पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें