पथरहिया स्थित विकास भवन के सभागार में आवास दिवस पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते परियोजना नि?
- फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित विकास भवन में शुक्रवार को आवास दिवस का आयोजन किया गया। 2016 में आज के ही दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम आवास योजना की शुरुआत की थी। आयोजित कार्यशाला में जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने आवास के लाभार्थियों को जागरूक किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि उन्होंने अपने घर के निर्माण में स्वयं काम किया है। उनके पिता ने उनकी और उनके भाई की ड्यूटी लगा दी थी। वे भी अपने घर के निर्माण में श्रमदान करते थे। इसका नतीजा यह हुआ कि आज भी उनको अपने उस घर से आत्मीय लगाव है। जो सुकून और आनंद उनको अपने उस घर में मिलता है। वह किसी भी बंगले अथवा गेस्ट हाउस में नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि जो भी लाभार्थी हैं। वे भी घर के निर्माण में सहभागी बनें। मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि सरकार ने ऐसे लोगों के लिए इस योजना की शुरूआत की है जो आर्थिक रूप से अपना घर स्वत: बनाने में सक्षम नहीं हैं। परियोजना निदेशक ऋषिमुनि उपाध्याय ने योजना की जानकारी दी। डीआरडीए के सहायक अभियंता दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने पीएम आवास के निर्माण के तकनीकी पक्षों को बताते हुए लाभार्थियों की समस्या का समाधान किया।