शहरनामा की फोटो- नगर के चौबे टोला स्थित एक होटल में आयोजन फार्मासिस्ट दिवस पर बैठे एसोसिएशन
- फोटो : mathura
मिर्जापुर। यूनाइटेड वेलफेयर फार्मासिस्ट एसोसिएशन की ओर से चौबे टोला स्थित एक होटल में फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाएं वितरित की गईं। इस दौरान वक्ताओं ने फार्मासिस्ट के योगदान के बारे में जानकारी दी। मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में फार्मासिस्ट का योगदान महत्वपूर्ण है। विशिष्ट अतिथि होमगार्ड कमांडेंट विंध्याचल पाठक और डॉ. स्नेहा ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम संयोजक एसोसिएशन के राष्ट्रीय मंत्री रिजवान अहमद ने कहा कि जिले में ड्रग एंड कास्मेटिक एक्ट 1948 का पालन हो। जिससे लोगों को सही दवाइयां मिलें। मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट की मौजूदगी जरूरी है। जिलाध्यक्ष गगन मौर्या ने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य की रीढ़ है। मंडल अध्यक्ष सुधीर प्रकाश ने कहा कि जहां दवा वहां फार्मासिस्ट की उपस्थिति होनी चाहिए। गायक शशांक श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में गीत प्रस्तुत किया। इस दौरान आशीष जायसवाल, आशीष गुप्ता, कन्हैया लाल, संजय सोनकर, अंकित गुप्ता, दिनेश गुप्ता आदि रहे।
योजाओं की दी जानकारी
मिर्जापुर। विंध्याचल के अटल चौराहा स्थित एक होटल में अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन की ओर से एक कार्यक्रम में भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्र ने स्वास्थ्य योजनाओं और जीएसटी सुधारों के लाभों के विषय में बताया। इस दौरान अखिलेश मिश्र, विनय कुमार पांडेय, शशि भूषण सिंह, चंद्रकांत पांडेय, मुकेश त्रिपाठी आदि रहे।