विंध्य महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार, स्रोत सोशल मीडिया
- फोटो : mathura
मिर्जापुर। नवरात्र मेले में विंध्याचल में आयोजित विंध्य महोत्सव के तीसरे दिन बुधवार की देर शाम लोक कलाकारों ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई। सांस्कृतिक कार्यक्रम का उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग सोहन लाल श्रीमाली व जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने शुभारंभ किया। संस्कृति निदेशालय की कलाकार सुषमा गुप्ता के देवीगीत व कई भजन की प्रस्तुति की गई। जिसे लोगों द्वारा काफी सराहा गया। कलाकार राम कैलाश, राजाराम यादव के देवीगीत व भजन, संस्कृति विभाग के कलाकार जटाशंकर के चौलर नृत्य, लोकगायक अजय दूबे, खोखाराम मिर्जापुरी, विद्यासागर प्रेमी, रागिनी चंद्रा, कीर्ति साहनी, लोकगायक विष्णु प्रजापति, लोकगायिका रेखा गौड़ एवं खुशबू गुप्ता के देवीगीत भजन सुनाया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अजय कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर संजीव यादव, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें। 26, 27 व 28 सितंबर को विंध्य महोत्सव मंच पर झारखंड के कलाकारों की ओर से छाऊ नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा।