फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्वस्थ कर्मियों की जांच के लिए बना मेडिकल बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पंचायत चुनाव में ड्यूटी लगने के साथ ही ड्यूटी काटने के लिए बहुत से आवेदन जिला प्रशासन को मिलने लगे हैं। स्वास्थ्य कारणों से ड्यूटी काटने के लिए आवेदन करने वालों की जांच के लिए जिला प्रशासन ने मेडिकल बोर्ड का गठन कर दिया है। बोर्ड में शामिल सदस्य राजकीय इंटर कालेज में रहकर स्वास्थ्य कारणों से ड्यूटी काटने के लिए आवेदन करने वाले कर्मचारियों की जांच करेगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड का गठन किया है। मेडिकल बोर्ड मुख्य विकास अधिकारी व प्रभारी अधिकारी कार्मिक अविनाश सिंह की अध्यक्षता में काम करेगा। पंचायत चुनाव में लगभग 13 हजार कार्मिकों की आवश्यकता है। इसके लिए विभागवार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। लेकिन ड्यूटी लगने के बाद अधिकांश कर्मचारी अपना-अपना आवेदन लेकर अधिकारियों के पास दौड़ रहे हैं कि उनकी ड्यूटी कटवा दी जाए। अधिकांश लोगों का यही कहना है कि वे अस्वस्थ हैं, इसलिए चुनावी ड्यूटी नहीं कर सकते। लगातार आ रहे आवेदनों से आजिज आकर जिला प्रशासन ने यह कदम उठाया है। अपर उप जिला मजिस्ट्रेट शिवप्रसाद के नेतृत्व में बनाए गए मेडिकल बोर्ड में डा. संजीव द्विवेदी व डा. रंगूल मिश्रा शामिल हैं। इस मेडिकल बोर्ड ने शुक्रवार से ही कार्य करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें