फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

mata ne bulaya hai

Thu, 10 Sep 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 भव्य देवी जागरण के दौरान ख्यातिलब्ध कला-साधकों ने धाम में अपने मधुर भजनों से भक्तिरस की बयार बहाई। कार्यक्रम के दौरान गायन, वादन और नृत्य का संगम देखने को मिला।
विज्ञापन

संस्था के 11 वें आयोजन के तहत मंदिर की फूल-पत्तियों सहित चुनरी और गुब्बारे से की गई सजावट की छटा देखते ही बन रही थी। विंध्यधाम में माता का फूलों से किया गया भव्य श्रृंगार का दर्शन-पूजन करने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। भव्य देवी जागरण का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष पं. अवनीश मिश्र ने विधिवत मंत्रोच्चर बीच ज्योति पूजन कर किया। माता के जगराता के दौरान पटना से आए गायक अजय स्टार ने- चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है..सहित कई भजनों को प्रस्तुत कर भक्तों को खूब झुमाया। इलाहाबाद की गायिक आंचल अग्रवाल ने- मईया खोल दे दरवाजा तेरा सेवक आया है..सुनाकर भक्तिरस की बयार बहाई। वाराणसी से आए गायक अजय अजनबी ने- बम बम बोल रहा है काशी..प्रस्तुत कर शिवजी की आराधना की। गायक राजा तिवारी ने- विंध्याचल मंदिर में होला माई दर्शनवां..सुनाकर खूब झुमाया। जौनपुर से आए रविंद्र सिंह ज्योति और वाराणसी से आई आंचल ने अपने मधुर भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मुगलसराय से आए ओम तिवारी ने- तोहरे बल पर चले संसार हो मईया..प्रस्तुत कर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। देवी जागरण के बीच-बीच में तरुण चोपड़ा ग्रुप के कलाकारों ने मां दुर्गा द्वारा महिषासुर वध, राधा-कृष्ण की फूलों की होली, मयूर नृत्य करते राधा-कृष्ण के झांकी प्रदर्शन ने भक्तों को भावविभोर कर दिया। कलाकारों के साथ तबला पर दीपक सिंह, ढोलक पर रोशन, पैड पर वीरेंद्र, आर्गन पर मुन्ना व शेरू, बैंजो पर महिपाल, साइड रिदम पर छोटे बाबा ने कुशल संगत किया। कार्यक्रम के दौरान सभी कलाकारों को संस्था अध्यक्ष पं. अवनीश मिश्र द्वारा मां की चुनरी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। संचालन राजा तिवारी ने किया। इस दौरान संस्था के संस्थापक शक्ति प्रसाद मिश्र सहित पंकज अग्रहरि, अभिनव मिश्र, अमन शुक्ल, राना मिश्र, अरूणोदय मिश्र, अतुल मिश्र, अंकितेश मिश्र, नितेश, सत्यम, कमल सहित बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें