फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग ने सिलाई कर वितरित किया पांच हजार मास्क

विज्ञापन
चुनार तहसील में आये बुजुर्ग फरियादी के मुंह पर मास्क लगाते सहयोगियों के साथ रामकिसुन बाबा। - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
चुनार। बुजुर्ग ने सिलाई कर लोगों में पांच हजार मास्क नि:शुल्क वितरित किया। नगर की प्राचीन धार्मिक संस्था श्री राघवेंद्र रामलीला कमेटी से जुड़े नगर के बुजुर्ग रामकिसुन बाबा (75) ने अपने हाथों से लॉकडाउन की शुरुआत से अब तक तैयार किए गए पांच हजार मास्क वितरित किए।
विज्ञापन

मास्क का वितरण सरकारी कार्यालयों में कार्यरत अधिकारी, कर्मचारी सहित नगर एवं आसपास के क्षेत्रीय लोगों में किया गया। शुक्रवार को बुजुर्ग ने तहसील के अधिकारियों, वादकारियों, फरियादियों व बाजार के दुकानदारों में साढ़े तीन सौ मास्क वितरित कर लोगों से मुंह पर मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का अनुरोध किया। बुजुर्ग के सहयोग में कांग्रेस की महिला नगर अध्यक्ष शिवानी साहनी व सभासद करतार सिंह साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें