फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur : शहीद चंद्रप्रकाश को नम आंखों से दी विदाई, राजस्थान के बंकर में बारूद फटने की हुई थी घटना

Tue, 17 Dec 2024 11:41 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

शहीद चंद्रप्रकाश को नम आंखों से दी गई विदाई।राजस्थान में 16 दिसंबर की भोर में बंकर में बारूद फटने से शहीद हो गए थे।भारत माता की जय व चंद्र प्रकाश पटेल अमर रहे के नारे लगे।
 
विज्ञापन
शहीद के पार्थिव शरीर को दी गई सलामी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कछवां क्षेत्र के नारायनपुर गांव के जिन गलियों में देश सेवा का जज्बा लेकर निकलते थे, उन्हीं गलियों व रास्तों से जब शहीद चंद्र प्रकाश पटेल का पार्थिव शरीर गुजरा तो गांव का हर शख्स सिसक पड़ा। शहीद के घर पर मंगलवार शाम चार बजे भारत माता की जय व चंद्र प्रकाश पटेल अमर रहे... के नारे लगे। शहीद की पत्नी स्नेहा ने सलामी के साथ अंतिम विदाई दी। इसके बाद तीन वर्षीय इकलौते पुत्र अयांश ने भी नम आंखों से शहीद पिता को सलामी दी। नारायनपुर गांव निवासी भारतीय सेना में कार्यरत चंद्र प्रकाश पटेल 99 बटालियन सूरजगढ़ जयपुर राजस्थान में तैनात थे। 16 दिसंबर की भोर में बंकर में बारूद फटने से चंद्र प्रकाश शहीद हो गए। उनका पार्थिव शरीर मंगलवार शाम चार बजे उनके पैतृक गांव लाया गया। शाम करीब पांच बजे गांव से जब आर्मी के जवानों ने पार्थिव शरीर उठाया तो हर आंख नम हो गई। इसके बाद आर्मी के जवानों ने राजकीय सम्मान के साथ सलामी दी। सेना के अधिकारियों के साथ जिले आला अधिकारियों ने तिरंगा शहीद की पत्नी स्नेहा को सौंपा।
विज्ञापन





 
Trending Videos

सबकी आंख हुई नम - फोटो : Amar Ujala
इसके बाद शहीद की पत्नी स्नेहा ने पुत्र अयांश का हाथ पकड़कर सलामी दिलाई और स्वयं अंतिम विदाई दी। अन्य लोगों के साथ पत्नी सुमन ने पति की शहादत के नारे लगाए। इसके बाद सेना के जवानों, एसडीएम सदर गुलाब चंद्र, सीओ सदर अमर बहादुर शहीद जवान का पार्थिव शरीर लेकर अदलपुरा घाट गए। एसडीएम सदर गुलाब चंद्र ने बताया कि बंकर में विस्फोट होने के कारण चंद्रप्रकाश शहीद हो गए थे। उनको राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

श्रद्धान्जलि देते विभागीय कर्मी - फोटो : Amar Ujala
प्रशासनिक अमले ने दी श्रद्धांजलि
शहीद चंद्रप्रकाश पटेल के अंतिम दर्शन के लिए आसपास के ग्रामीण, जन प्रतिनिधि व प्रशासनिक अमला पहुंचा। पूर्व विधायक सहित भाजपा, सपा, बसपा, अपना दल एस के मझवां विधायक व सांसद की तरफ से प्रतिनिधि पहुंचे। भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरजाशंकर पटेल, रमापति पटेल, सुरेंद्र पटेल, शहीद की बहन, भाइयों, चाचा ने पुष्प अर्पित किया
विज्ञापन

गांव में लगी भीड़ - फोटो : Amar Ujala
केंद्रीय राज्य मंत्री ने दी श्रद्धांजलि
केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने फेसबुक पर पोस्ट कर भारतीय सेना के वीर सपूत चंद्र प्रकाश पटेल को श्रद्धांजलि दी। लिखा कि उनके शौर्य और बलिदान को पूरा देश नमन करता है। शोक की इस घड़ी में शहीद चंद्र प्रकाश पटेल के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं। उनके अदम्य साहस व राष्ट्रसेवा को सलाम करती हूं।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें