फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। क्षेत्र के रामपुर कामता गांव में बृहस्पतिवार को एक विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतरा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रामपुर कामता गांव के रामेश्वर विश्वकर्मा की बेटी पूजा विश्वकर्मा (22) की शादी ने दिसंबर 2024 में हुई थी। इन दिनों पूजा अपने मायके में रह रही थी। बृहस्पतिवार को दोपहर में रामेश्वर अपनी पत्नी के साथ खेत में गेहूं की कटाई करने गए थे। जब घर लौटे तो बेटी के कमरे का दरवाजा बंद था। परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो वह अंदर साड़ी के फंदे से लटकी हुई थी। तत्काल उसे फंदे से नीचे उतारा गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें