फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पुलिस मुठभेड़ में तीन पशु तस्कर गिरफ्तार, एक को लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। सेमरी जंगल में बृहस्पतिवार को सुबह पांच बजे पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। गोली लगने से एक तस्कर घायल हो गया। पुलिस ने घायल तस्कर और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया। मौके से पुलिस ने पिकअप पर लदे 15 मवेशी और एक तमंचा बरामद किया।
विज्ञापन

सीओ ऑपरेशन मुनेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि सेमरी जंगल में कुछ लोग पशुओं को इकट्ठा कर पिकअप पर लाद रहे हैं। इसके बाद अदलहाट थानाध्यक्ष अमित मिश्रा और राजगढ़ थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह पटेल अपनी टीम के साथ सेमरी जंगल में पहुंच गए। पुलिस को देख तस्कर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो एक तस्कर ने तमंचे से फायर कर दिया।
पुलिस ने भी बचाव करते हुए फायरिंग की, जिससे एक तस्कर के पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायल तस्कर सलीम कुरैशी, निवासी गढ़ौली, थाना अदलहाट को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा उसके दो साथियों दीपक लाल गुप्ता उर्फ किशमिश लाल, निवासी जमुआ बाजार, कछवा थाना और अंसार, निवासी गड़ौली, थाना अदलहाट को पीछा कर दबोच लिया। तस्करों का एक साथ भागने में सफल रहा।
विज्ञापन

घायल तस्कर के पास से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। घायल तस्कर को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, मौके से पिकअप पर लदे 15 मवेशियों को राजगढ़ थाने ले गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें