फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की फंदे पर लटककर मौत, छह ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना थाना क्षेत्र के खैरा गांव मे मंगलवार की देर रात नव विवाहिता ने कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया। विवाहिता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति समेत छह पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

जिगना थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी शारदा प्रसाद केशरवानी पुत्र लालजी की शादी दो मई को मड़िहान थाना क्षेत्र के कलवारी गांव निवासी गुलाब केशरवानी की पुत्री लक्ष्मी उर्फ पिंकी केशरी (22) के साथ हुई थी। शारदा की यह दूसरी शादी थी। वर्तमान समय मे लक्ष्मी ससुराल में थी। शारदा प्रसाद गांव में कपड़े की दुकान खोले है। परिजनों के अनुसार मंगलवार की रात नौ बजे छत में लगे गार्डर पर साड़ी का फंदा बनाकर लक्ष्मी लटक गई। ससुराल वालों ने फंदे पर लटका शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर देर रात पहुंचे मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक जिगना प्रणय प्रसून श्रीवास्तव ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी। मृतका के भाई अनिल कुमार ने आरोप लगाया कि दहेज के लिए उसकी बहन की हत्या कर फंदे पर लटका दिया। भाई की तहरीर पर पति शारदा, ससुर लालजी, सास श्याम दुलारी, देवर शिव केशरी व अनिल केशरी व चचिया ससुर देवेंद्र के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव ने बताया कि छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस सभी छह को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना की विवेचना क्षेत्राधिकारी लालगंज उमाशंकर सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें