पटेहरा। लालगंज थाना क्षेत्र के कुहूंकी गांव में शुक्रवार की सुबह संदिग्ध हालात में एक विवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दिया। वहीं पुलिस प्रथम दृष्टया सिर में चोर लगने का मामला बता रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चलने पर कार्रवाई की बात कह रही है।
मड़िहान थाना क्षेत्र निवासी वंदना कोल (26) की शादी 2016 में लालगंज थाना क्षेत्र के कुहूकि गांव निवासी शिवम कोल से हुई थी। शुक्रवार को वंदना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हे गई। पति शिवम का कहना है कि पत्नी बीमार थी। दवा के लिए लालगंज लेकर गए थे। वापस लौटते समय चक्कर खाकर गिर पड़ी। जिससे उसके सिर और चेहरे पर चोट लग गया। घर पहुंचते ही मौत हो गयी। पत्नी के मौत की सूचना पुलिस को सूचना दिया मौके पर पहुँची लालगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गयी। मौत की सूचना पाकर मायके से परिजन विवाहिता के घर पहुंचे। सिर और चेहरे पर गंभीर चोट देखकर दहेज हत्या करने का आरोप लगाया है। विवाहिता के भाई दीपक कोल ने लालगंज थाने पर लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया। सूचना पर नायब तहसीलदार मड़िहान और लालगंज थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। लालगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि सिर में चोर लगने से मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर मौत के कारण की पुष्टि होगी। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।