फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर: कुएं में गिरकर महिला की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Sun, 11 Jul 2021 04:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के ददरा मुतलके रामपुर गांव की घटना है। वह घर के पास में स्थित कुएं में गिर गई थी।
विज्ञापन
कुएं में गिरकर महिला की मौत।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के ददरा मुतलके रामपुर गांव में शनिवार की रात एक महिला कुएं में गिर गई। परिजन उसे कुएं से निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


मड़िहान थाना क्षेत्र के ग्राम ददरा मुतलके रामपुर निवासी सरिता देवी(25) पत्नी बसंत पटेल शनिवार को घर के पास स्थित कुएं में गिर गई। कुएं से बाहर निकालकर परिजन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।

रविवार की सुबह सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक मड़िहान व चौकी प्रभारी धौरहा ने मौके पर पहुंचकर मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन मौके पर जांच करने पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका की शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी। मृतका का एक 8 माह का बच्चा भी है। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। मायके वालों की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें