फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में हुई शादी, बीमारी का बहाना बनाकर दुल्हन फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी के बाद ससुराल पहुंची दुल्हन ने तबीयत खराब होने का बहाना बनाया। जब दूल्हा उसे एक अस्पताल में लेकर पहुंचा तो वह मौका देखकर भाग गई। जब दूल्हे ने उसका पीछा किया तो रास्ते में दुल्हन के प्रेमी और उसकी साथियों ने दूल्हे की जमकर पिटाई की। घायल दूल्हा और परिवार शिकायत लेकर पुलिस चौकी पहुंचे।
विज्ञापन

मामला पटेहरा क्षेत्र के एक गांव का है। जहां के निवासी एक व्यक्ति ने पुत्री की शादी बगल के गांव निवासी एक युवक के साथ 17 मई दिन मंगलवार को रामपुर रेक्सा स्थित प्राचीन गणेश मंदिर में की थी। शादी के बाद मंदिर से ही दुल्हन की विदाई भी हो गई। घर पहुंचकर शाम को दुल्हन ने तबीयत खराब होने का बहाना बनाया। इसपर दूल्हा नई नवेली दुल्हन को इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल ले गया। जहां से बिना इलाज के ही दुल्हन अपने मायके के लिए चल दी। पति ने पहले कारण पूछा, समझाया न मानने पर उसके पीछे-पीछे चल दिया। रास्ते में प्रेमी और साथियों ने दूल्हे की जमकर पिटाई कर दी। किसी प्रकार जान बचाकर वह अपने घर पहुंचा और परिजनों को आप बीती बताई। बुधवार को घायल युवक को लेकर परिजन संतनगर चौकी पहुंचे जहां से उनको लालगंज थाने के लिए भेज दिया गया। इस संबंध में चौकी प्रभारी संतनगर उदयनरायन सिंह ने बताया कि महिला पुलिस को बुलाया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें