फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नाबालिग की रोकी शादी, बरात लौटी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। विंध्याचल पुलिस के साथ एक गांव में शनिवार की रात पहुंचे जिला प्रोबेशन अधिकारी और चाइल्ड लाइन की टीम ने शादी रोकवा दी। टीम नाबालिग को अपने साथ ले गई। रात भर नाबालिग चाइल्ड लाइन टीम के पास रही। परिजनों ने 18 साल की उम्र पूरी होने से पहले शादी नहीं कराने की शपथ पत्र दी। शादी नहीं होने पर बरात वापस लौट गई।
विज्ञापन

विंध्याचल थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात बरात आई थी। बराती डीजे और रोड लाइट के साथ नाचते-गाते द्वार पूजा के लिए जा रहे थे। इस दौरान 1098 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत मिली कि विंध्याचल थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग की शादी हो रही है। सूचना पर जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी, विंध्याचल थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा, जिला बाल संरक्षण अधिकारी, चाइल्ड लाइन, मानव तस्करी विरोधी यूनिट तथा विशेष किशोर पुलिस इकाई की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने नाबालिग से पूछताछ की तो पता चला कि उसकी उम्र 17 साल है। टीम ने परिजनों को नाबालिग की शादी बालिग होने पर करने की सलाह दी और नाबालिग को अपने साथ ले जाकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया। उधर, शादी नहीं होने पर बरात बैरंग लौट गई। थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने बताया कि जांच करने टीम गई थी। नाबालिग की शादी रोक दी गई। जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी ने बताया कि 1098 पर नाबालिग की शादी की शिकायत आई थी। नाबालिग को रात भर चाइल्ड लाइन में रखा गया। उसके परिजनों से 18 साल की उम्र पूरी होने पर ही शादी कराने संबंधी शपथ पत्र ली गई। ऐसा नहीं करने पर परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें