फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सड़क चौड़ीकरण के दायरे में आए 18 लोगों के कागजों की हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। स्थानीय रेलवे स्टेशन से पुरानी वीआईपी मार्ग को जोड़ने वाली सड़क को चौड़ा किया जाना है। चौड़ीकरण के दायरे में आने वाले 18 भू स्वामियों के अभिलेखों की शनिवार और रविवार को जांच की गई।
विज्ञापन

विंध्य कॉरिडोर योजना के तहत कई गलियों, सड़कों काे चौड़ा किया जाना है। विंध्याचल रेलवे स्टेशन से स्टेट बैंक चौराहा होते हुए पुरानी वीआईपी मार्ग को जोड़ने वाले मार्ग पर लगभग 75 भू स्वामी हैं। मुआवजे की रकम पात्र व्यक्ति को मिले, इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से गठित राजस्व तथा लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम चौड़ीकरण में दायरे में आने वाले भू-स्वामियों के अभिलेखों की शनिवार से जांच कर रही है। टीम ने रविवार को भी अभिलेखों की जांच की। अब तक 18 लोगों के अभिलेखों की जांच टीम कर चुकी है। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता प्रवीण कुमार चौहान ने बताया कि इस मार्ग पर चौड़ीकरण के दायरे में आने वाले जितने लोगों ने अभी तक कागजात उपलब्ध कराए हैं, जिलाधिकारी के निर्देश पर उसकी जांच कर सत्यापन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें