राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की देर शाम शौच के लिए गई 19 वर्षीय विवाहिता के साथ दुुुष्कर्म करने वाले गांव निवासी युवक को पुलिस ने बुधवार की दोपहर नदिहार के शाहगंज तिराहा वाहन स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया।
क्षेत्र के एक गांव निवासी 19 वर्षीय विवाहिता सोमवार की देर शाम को शौच के लिए जा रही थी। इस दौरान गांव निवासी एक युवक जबरदस्ती पकड़कर खेत में स्थित खाली पड़े मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया। किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दिया। रात को विवाहिता घर आकर सारी बात बताया। मां ने थाने में पुत्री के साथ गांव के एक युवक पर दुष्कर्म और मारपीट करने की तहरीर दिया। पुलिस आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई थी। 22 वर्षीय विकास के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। सूचना पर पुलिस ने बुधवार की दोपहर आरोपी विकास को नदिहार के शाहगंज तिराहा वाहन स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया।