फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैजिक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। कोतवाली क्षेत्र के लालगंज-हलिया मार्ग पर तिलांव गांव के सामने बुधवार की सुबह मैजिक की टक्करी से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मैजिक सवार गाड़ी लेकर भागा। आगे जाकर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। जब तक लोग घायल बाइक सवार को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की सोचते तब तक उसने दम तोड़ दिया। हादसे से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने परिजनों को समझा कर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

क्षेत्र के रजई गांव निवासी 19 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र मोतीलाल बुुधवार की सुबह नौ बजे बाइक से बिना हेलमेट लगाए कोचिंग पढ़ने के लिए तिलांव गांव जा रहा था। वह तिलांव गांव पहुंचा था कि हलिया की ओर से आ रहे मैजिक ने सामने से टक्कर मार दिया। इससे युवक की देखते ही देखते घटना स्थल पर मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ सड़क जाम कर दिया। घटना की जानकारी होने पर कोतवाली हरिश्चंद्र सरोज और सीओ लालगंज भानु प्रकाश मौके पर पहुंचे। आधे घंटे तक जाम लगा रहा। परिजनों को समझा कर जाम समाप्त कराया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मैजिक चालक आगे जाकर गाड़ी छोड़कर भाग गया था। पुलिस ने मैजिक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें