फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्ण बंदी के बाद खुला बाजार, भीड़ से लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। दो दिन की पूर्ण बंदी के बाद सोमवार को बाजार खुलने के बाद भीड़ उमड़ी रही। हालत ये रही कि भीड़ के चलते बाजारों में जाम की लगा रहा। लोग बाजारों में नियमों का उल्लंघन करते हुए खरीदारी करते हुए नजर आए। सड़कों पर जाम लगने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

दो दिन तक पूर्ण बंदी रही। नगर के सभी बाजार बंद रहे। लोग अपने घरों में रहे। दो दिन की बंदी के बाद सोमवार को बाजार खुले जो सुबह से ही बाजारों में भीड़ उमड़ी रही। नियमों के अनुसार दुकानों को खुलना था, पर सोमवार को सभी दुकानें खुली रही। दुकानेें पर भीड़ उमड़ी रही। बाजारों में सामान लेने पहुंचे लोग गाड़ियों को पटरियों पर बेतरतीब खड़ा रखे थे। इसके चलते रह-रह कर जाम लगाता रहा। नगर के मुकेरी बाजार और गुड़हट्टी में सबसे अधिक जाम लगा रहा। यहां पर थोक की दुकाने है। इसलिए गांव के दुकानदार भी सामान लेने बाजार में पहुंचे रहे। इसके अलावा फुटकर दुकानों पर भी सामान लेने वाले पहुंचे रहे। इसके अलावा नगर के वासलीगंज, महुवरियां, घंटाघर आदि इलाकों में जाम लगा रहा। लोग जाम में फंसे रहे। बड़ी बात की नगर में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसके बाद भी लोग बिना मास्क लगाए बाहर निकल रहे है। सामाजिक दूरी का भी पालन नहीं कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें